(मोदी जी – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री , राहुल – कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष , ट्रंप- अमेरिका के राष्ट्रपति , एच 1 बीजा – ट्रंप द्वारा भारतीयों पर लगाया आदेश , ई वी एम् मशीन – जिससे वोट डाला जाता है )
पत्नी है जान मेरी पत्नी है शान मेरी हर पल पत्नी हीं रखती है ध्यान मेरी पत्नी हीं ध्यान है पत्नी हीं ज्ञान है सभी देविओं में सिर्फ पत्नी महान है पत्नी सुबह होती पत्नी हीं शाम है पत्नी के दया से हीं बनते सब काम है पत्नी हीं भूख होती पत्नी हीं प्यास है सुख दुख गम की पत्नी हीं रास है पत्नी बनाती घर पत्नी सजाती घर पत्नी से हीं मिलती चैन की सांस है पत्नी के साथ रहो जो वो चाहे वही कहो वरना पूरे घर की करतीं विनाश है