CHUNAV

सारे नेता बड़े दगाबाज रे

सारे नेता बड़े दगाबाज रे

दगाबाज रे , हाय दगाबाज रे

सारे नेता बड़े दगाबाज रे

नेता नेता हाय नेता ….. नेता नेता

छोटे नेता.. बड़े नेता .. बैठे नेता .. खड़े नेता

सारे नेता बड़े दगाबाज रे

कल लिए वोट भूल गए आज रे

दगाबाज रे सारे नेता बड़े दगाबाज रे

आते चुनाव में गिर जाते पाँव में

देखे न धरम जतिया ……

कहते जिताओगे तो साथ खड़े पाओगे

दिन हो या हो रतिया …….

बस एक बार हम पर एहसान कई दे

हमरा मुहर पर इस बार ध्यान दई दे

फिर तो न करिहे इ तोहसे बात रे

दगाबाज रे .. सारे नेता बड़े दगाबाज रे

वादा किये है जो पूरा न करते है

जाने है सब बतिया ….

करते घोटाले है दिन इनके काले है

मारी गई है मतिया ….

इक से इक बढकर इनके है पाप रे

फिर भी छबि इनकी रहती है साफ़ रे

हाय दगाबाज रे .. दगाबाज रे ..

सारे नेता बड़े दगाबाज रे

इसे भी पढ़े : मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम 

सारे नेता बड़े दगाबाज रे Read More »

मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम

मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम –

 

मुझे वोट देने का क्या लोगे ?

नेता जी का कथन –

रुपया या पैसा नगद लोगे तुम

या बिजली पानी मुफत लोगे तुम

वोटर मेरे ये बता दे मुझे

मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम

बस में फ्री का टिकट लोगे तुम

या वादों के मीठे शब्द लोगे तुम

चाचा मेरे ये बता दो मुझे

मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम

अरे कुछ तो बोल, मुंह तो खोल

दारु की नदिया बहा दुंगा

जिस भी हिरोइन का नाम बता

गलियों में तेरे नचा दुंगा

अब पीने की कोई जगह लोगे तुम

चखने में चिकन मटन लोगे तुम

वोटर मेरे ये बता दे मुझे

मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम

वोटर का जवाब – 

झूठा है वादा तेरा, ऐतबार कोई नहीं

बेईमान सब है बड़े, इमानदार कोई नहीं

तू स्वार्थी है कपटी है , पागल बनाता है

जब जीत जाता है आँखे दिखाता है

अपना भी जमीर है ऐसा थोड़े होता है

वोट के बदले सदा नोट नहीं होता है

अरे जिसको भी चाहे पिला दोगे तुम

नशे में साथ अपने मिला लोगे तुम

नेता मेरे ये बता दे मुझे ,

यंहा से भाग जाने का क्या लोगे तुम

मेरे देश को बचाने का क्या लोगे तुम

 

मुझे वोट देने का क्या लोगे तुम Read More »